छत्तीसगढ़
Trending
जापान और दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, निवेश और रोजगार सृजन की उम्मीद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जापान और दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर उन्हें विदा करने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास और निवेश का केंद्र बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रवास प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।



