छत्तीसगढ़
Trending

कार्यकर्ता महाकुंभ में पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

  • जंबूरी मैदान में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटाएगी भाजपा
    भोपाल : रविवार, जुलाई 9, 2023। मप्र में भाजपा अपने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती करेगी। इस अवसर पर राजधानी के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटाए जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत का मंत्र देंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा। गौरतलब है कि इस साल के आखिर में जिन राज्यों में चुनाव हैं, उनमें मप्र भी शामिल है। इस लिहाज से इस महाकुंभ को बेहद अहम माना जा रहा है।
    बता दें कि अब तक पिछले दो चुनावों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्रा का समापन इसी कार्यकर्ता महाकुंभ में होता रहा है। कार्यकर्ता विजय संकल्प लेकर क्षेत्र में रवाना हो जाते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन राजधानी के जंबूरी मैदान में होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा। पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए भूपेन्द्र यादव के भोपाल आगमन के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया था। इसके बाद से हर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी यह आयोजन कर कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाकर रवाना करती है। प्रदेश में लगभग 65 हजार से ज्यादा बूथ हैं। हर बूथ से 20 कार्यकर्ताओं को भोपाल आमंत्रित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होता है।
    महाकुंभ से चुनावी शंखनाद की परंपरा
    मप्र में पार्टी ने पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भी कार्यकर्ता महाकुंभ से ही चुनावी शंखनाद किया था। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ही चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत कराने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए भूपेन्द्र यादव के भोपाल आगमन के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया था, इसके बाद से हर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी यह आयोजन कर कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाकर रवाना करती है। विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले इस बड़े आयोजन में पार्टी के 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। औपचारिक रूप से 25 सितंबर से प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश भी प्रधानमंत्री के माध्यम से कराने की तैयारी है।
    अगस्त में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे शिवराज
    प्रदेश के सभी जिलों में लाडली बहना योजना के सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने वाले है। उनकी यह यात्रा अगस्त माह से शुरू होगी। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। यात्रा को लेकर प्लानिंग शुरू हो गई है। इसके लिए पिछले चुनावों की तरह जन आशीर्वाद रथ तैयार होगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के आधार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान गांव-गांव में जन आशीर्वाद रथ को लेकर जाएंगे और लोगों को सरकार के काम और योजनाओं की जानकारी देंगे। सीएम शिवराज की इस जन आशीर्वाद रथयात्रा को कोर कमेटी ने सहमति दे दी है। इसके बाद प्रदेश संगठन के नेताओं ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। पिछली जन आशीर्वाद यात्राओं के रोडमैप की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस रोडमैप के आधार पर संशोधन के साथ सीएम की आशीर्वाद रथ यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रथयात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समाप्त होगी और इसी दिन राजधानी के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ताओं का महाकुंभ 25 सितंबर को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित किए जाने पर सहमति बन चुकी है। रथ यात्रा के समापन की तारीख स्पष्ट होने के बाद अब संगठन रथ यात्रा शुरू करने के लिए समय और मुहूर्त की जानकारी जुटाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश संगठन के नेताओं की मौजूदगी में यह यात्रा शुरू होगी।
Shelendra Shrivas

Related Articles
Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button