छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: नवा रायपुर में अहम विभागीय बैठकें, कार्यालयीन कार्यों के लिए समय निर्धारित, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 28 जनवरी 2025 आज, दिनांक 28 जनवरी 2025 (मंगलवार), छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्रालय पहुंचने के बाद, 11:30 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामोद्योग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों के लिए समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सहकारिता विभाग की विभागीय बैठक होगी। तत्पश्चात, 4:30 बजे से 5:00 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा।

शाम 5:00 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:20 बजे सिविल लाइंस, रायपुर में पहुंचकर कार्यक्रम समाप्त होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button