छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: दुर्ग जिले के धमधा, पाटन और उतई के लिए कांग्रेस ने 15 पार्षद प्रत्याशी किए घोषित

रायपुर, 27 जनवरी 2025| नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज दुर्ग जिले के नगर पंचायत धमधा, पाटन और उतई के पार्षद पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी इस सूची में तीनों नगर पंचायतों के कुल 15 पार्षद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची जारी होने के साथ ही चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है।

कांग्रेस ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी और जनसंपर्क अभियान में जुटने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button