छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सात पुलिस अधिकारियों का आईपीएस प्रमोशन, लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत कर दिया गया है। ये डीपीसी 6 अगस्त को दिल्ली में हुई थी, जिसमें इन सभी अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी मिली। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी।

आईपीएस बनने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:
पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिनहा।

इन सभी अधिकारियों की भर्ती मध्यप्रदेश के समय हुई थी। छत्तीसगढ़ बनने से पहले इन सभी का एमपी पीएससी के माध्यम से डीएसपी में चयन हुआ था। लंबे समय से ये अधिकारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। इससे काफी जूनियर रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कई साल पहले आईएएस बन चुके थे, लेकिन ये सातों अधिकारी अब तक आईपीएस नहीं बन पाए थे

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस के लिए सात आईपीएस पद खाली थे। गृह विभाग ने इन सभी अधिकारियों की डीपीसी कराई। 6 अगस्त को दिल्ली में हुई डीपीसी में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन और एसीएस होम मनोज पिंगुआ शामिल हुए थे।

अब इन सातों अधिकारियों को आईपीएस अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियाँ संभालने का अवसर मिलेगा, जो छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button