छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING : भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक

रायपुर, 01 अप्रैल 2025 भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों को पदोन्नति मिली है और उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को उनके नए पद पर उसी स्थान पर नियुक्त किया गया है, जहां वे पहले कार्यरत थे।

कैबिनेट ने 30 साल की सेवा पूरी कर चुके इन अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। इस लिस्ट में कौशलेंद्र कुमार, आलोक कटियार, अरुण कुमार पांडे, सुनील मिश्रा और प्रेमकुमार का नाम शामिल है। ये सभी अब मुखिया मुख्य वन संरक्षक बन गए हैं।

यह पदोन्नति भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को मान्यता प्रदान करती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button