छत्तीसगढ़

CG स्कूल-कॉलेज हॉलिडे कैलेंडर जारी: दशहरा, दीपावली और विंटर वेकेशन में मिलेंगी 15 दिन की छुट्टियां, तारीखें भी सामने आईं

रायपुर, 21 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को अलग-अलग अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।

यह अवकाश व्यवस्था राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से संबंधित शिक्षण संस्थानों को भी अवकाश कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी

दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों को 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक अवकाश मिलेगा। इस दौरान कुल 5 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

दीपावली पर भी 5 दिन अवकाश

दीपावली के लिए 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश निर्धारित किया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों को कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दिसंबर में 5 दिन का शीतकालीन अवकाश

शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान भी विद्यार्थियों को 5 दिन का अवकाश मिलेगा।

कुल 15 दिन की छुट्टियां

इस तरह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। अवकाश की तारीखें जारी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगामी छुट्टियों की योजना बनाने में सुविधा होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button