CG Accident News: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, जबलपुर-रायपुर बस ट्रक से टकराई, 15 से ज्यादा यात्री घायल

कवर्धा, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार यात्री बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
मिली जानकारी के अनुसार बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह दुर्घटना पोंडी बायपास (पोंडी चौकी क्षेत्र) में हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



