छत्तीसगढ़
Trending

झालमुड़ी के साथ जश्न: बंगाल में भाजपा बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बांटी खुशियां, VIDEO किया शेयर

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जहां शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खास अंदाज में खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बंगाल के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ खाते हुए एक वीडियो शेयर किया।

मंत्री चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि बचपन से उन्हें झालमुड़ी बेहद पसंद है और आज जीत के साथ इसका स्वाद और खास हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी के जरिए बंगाल ही नहीं, पूरे देश की जनता से जुड़ने का काम किया है।

रायपुर स्थित उनके निवास के बाहर भी समर्थकों और लोगों के बीच मुफ्त में झालमुड़ी बांटी गई। यह जश्न सिर्फ चुनावी बढ़त का नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति और सादगी से जुड़ाव का प्रतीक भी बनता नजर आया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button