छत्तीसगढ़
Trending

कनकी में लगा सुशासन तिहार का समाधान कैंप : विधायक अनुज शर्मा ने बांटे पट्टे-कार्ड, सुनीं जनता की बातें

धरसींवा, 30 मई 2025। “सुशासन तिहार – उत्सव संवाद, समाधान और विकास का” के अंतर्गत आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम पंचायत कनकी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धरसींवा के विधायक और पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा ने शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में विधायक अनुज शर्मा ने पात्र हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ट्राइसाइकिल, मछली पालकों के लिए फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स और जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए पट्टों का वितरण किया।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहा यह सुशासन तिहार प्रदेश में जनसेवा और सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि सरकार सीधे जनता के द्वार पर पहुंचे और हर पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।

अनुज शर्मा ने बताया कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविरों के जरिए जनता की समस्याएं उनके गांवों और घरों तक जाकर हल की जा रही हैं। सरकार जन-जन की आवाज सुनने, समझने और उस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु, स्वाति वर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button