छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी : रायपुर के फैजान खान ने दी धमकी, रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस की टीम

रायपुर, 07 नवंबर 2024

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। शाहरुख खान को रायपुर से धमकियां आ रही हैं ऐसे में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंच चुकी है।

रायपुर से मिली धमकी खबरों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख को धमकी भरा कॉल किया था। ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था। जिसके बाद किंग खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस में की गई। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर जांच के लिए पहुंच गई है। दरअसल पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो ये रायपुर का निकला था। लास्ट लोकेशन बाजार की है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल आगे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की टीम पंडरी थाना के क्षेत्र में है और आरोपी की तलाश कर रही है ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button