छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा की निगम मंडल सूची जारी: खुशी से ज्यादा नाराजगी, पद मिला लेकिन मंजूर नहीं, गौरीशंकर श्रीवास का बड़ा ऐलान!

रायपुर, 03 अप्रैल 2025 भारतीय जनता पार्टी ने देर शाम निगम मंडल के पदों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 36 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है। सूची सामने आने के बाद भाजपा नेताओं में खुशी और नाराजगी दोनों के भाव देखने को मिले।

गौरीशंकर श्रीवास ने जताई नाराजगी
भाजपा ने तेज-तर्रार और फायरब्रांड नेता गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केस शिल्पी कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, सूची जारी होते ही गौरीशंकर श्रीवास का एक फेसबुक पोस्ट सामने आया, जिससे स्पष्ट होता है कि वे इस पद से खुश नहीं हैं।

गौरीशंकर श्रीवास ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा –
“पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं! इसलिए पद स्वीकार नहीं! संगठन के कार्यकर्ता के रूप में मैं ठीक हूँ। धन्यवाद!”

उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। यह माना जा रहा है कि श्रीवास को इस पद से अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन पार्टी के फैसले से वे असंतुष्ट हैं।

मोना सेन को मिला अध्यक्ष पद
भाजपा ने मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केस शिल्पी कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, कई अन्य नेता, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए थे, उन्हें मिले निगम मंडल के पदों से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कई नेता अपने मनचाहे पद न मिलने से नाराज हैं और अंदरूनी असंतोष सामने आ सकता है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button