छत्तीसगढ़
Trending

मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर: पद्मश्री अनुज शर्मा बोले – “इस प्रशिक्षण से राजनीतिक अनुशासन सीखने को मिली, छात्र जीवन की यादें हुई ताज़ा”

रायपुर/मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के सभी भाजपा मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। अनुज शर्मा ने शिविर को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने कहा कि “यह प्रशिक्षण हमें छात्र जीवन की यादों में ले गया। हम सभी ने छात्र की तरह अनुशासन का पालन किया – सुबह जल्दी उठकर योग, फिर पूरे दिन प्रशिक्षण सत्रों में भागीदारी। इस शिविर से राजनीतिक अनुशासन सीखने का मौका मिला है।”

शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति मज़बूत करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का बीड़ा उठाएं। उन्होंने कहा कि “विपक्ष के दुष्प्रचार का हमें तथ्यपूर्ण जवाब देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है, जिसे गांव-गांव और घर-घर तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का समर्पित आंदोलन है – जनता को इससे जोड़ना है।”

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने अपने सुरों का जादू भी बिखेरा। उनके गायन की प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण और विधायकों ने मंच पर जमकर तालियाँ बजाईं और माहौल को संगीतमय बना दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button