छत्तीसगढ़
Trending

आतंकवाद के खिलाफ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन: इंदु चौक बिलासपुर में पाकिस्तान और आतंक के पुतले का दहन, देशवासियों से एकजुट होने की अपील

बिलासपुर, 24 अप्रैल 2025 — भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आज इंदु चौक में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा, “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत की शांति और प्रगति को बाधित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हमारी एकता और दृढ़ संकल्प उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का यह पुतला दहन कार्यक्रम आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। मैं केंद्र सरकार के सख्त कदमों का समर्थन करता हूँ और सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे राष्ट्रहित में एकजुट रहें।”

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, प्रभारी युसूफ रजा बरकती, महामंत्री नवीन मसीह, डिंपल सिंह, हाजी ज़ुबैर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिकंदर खान, हफीज खान, शानूल ख़ान, मनोज कश्यप, परवेज ख़ान, वसी ख़ान, राजकुमार छतरी, राजू ज़ाहिद ख़ान, शाहिद रजा, हनीफ़ ख़ान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से मोर्चा ने आतंकवाद के प्रति सख्त रवैया अपनाने और राष्ट्रीय एकता के समर्थन में संदेश दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button