छत्तीसगढ़
Trending

Bilaspur: School Student Thrashed Over Minor Dispute | छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों पर FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्कूली छात्र के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी आरोपियों ने खुद ही अपने मोबाइल फोन से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छात्र और युवकों के बीच वाहन की हेडलाइट चेहरे पर पड़ने की बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने छात्र पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान छात्र को जमीन पर घसीटा गया और उसे अपशब्द कहे गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी रूद्र शुक्ला सहित तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button