छत्तीसगढ़

बिलासपुर: पिकनिक मनाने कोरी डेम गया रेलवे JE पानी में डूबा, SDRF कर रही तलाश, दोस्तों के सामने मौत का मंजर

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में रविवार को पिकनिक मनाने गए एक रेलवे कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रेलवे मंडल में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर पदस्थ था और मूलतः अंबिकापुर का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह अपने चार दोस्तों के साथ कोरी डेम में पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया गया। फिलहाल, गोताखोरों की मदद से सतेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button