छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में नगरीय निकायों की बड़ी समीक्षा बैठक शुरू: मंत्री अरुण साव ले रहे अपडेट, राजस्व-वसूली और वेतन पर फोकस

रायपुर, 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों की दो दिवसीय अहम समीक्षा बैठक आज रायपुर में शुरू हो गई है। यह बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के नगरीय निकायों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव कर रहे हैं। इस दौरान राजस्व वसूली, बिजली बिल भुगतान और कर्मचारियों के वेतन जैसे अहम मुद्दों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

इसके साथ ही नालंदा परिसर, जलप्रदाय व्यवस्था और 15वें वित्त आयोग के फंड के उपयोग की भी विस्तार से समीक्षा की जा रही है। रायपुर नगर निगम के कामकाज को लेकर 23 बिंदुओं पर अलग से समीक्षा जारी है।

इस बैठक को नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली सुधारने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button