धमतरी में बड़ा हादसा: छत से गिरकर 7 साल के मासूम की मौत, खेलते समय बिगड़ा संतुलन, परिवार में मचा कोहराम

धमतरी, 28 अप्रैल 2026/ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते एक 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। चाचा के घर की छत पर खेलते समय मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे गिर गया।
जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर खेल रहा था, तभी अचानक फिसलकर नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।



