छत्तीसगढ़
Trending
**छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में धान खरीदी से पहले अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 56 बोरी धान और पिकअप वाहन जब्त**

बलरामपुर, 24 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी के बीच बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। वाड्रफनगर के रघुनाथनगर क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग ने मिलकर एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 56 बोरी धान को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक CG 15 DB 7176) उत्तर प्रदेश से अवैध धान लेकर आ रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई, और पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया। जब्त की गई गाड़ी और धान को थाने में सुपुर्द किया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



