छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद, 8 नक्सली ढेर

बीजापुर/तेलंगाना, 08 मई 2025 बीजापुर के कर्रेरगुट्टा इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए पुलिस बल को निशाना बनाया है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा पर उस वक्त बड़ा हमला हुआ जब पुलिस बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले थे।

जानकारी के अनुसार, उसूर क्षेत्र के लंकापल्ली इलाके में नक्सलियों ने वाज़ेड इलाके के पास IED ब्लास्ट कर दिया। इस विस्फोट में अब तक तेलंगाना पुलिस के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में सीसी सदस्य चंद्रना और एसजेडसीएम बंडी प्रकाश समेत कुल 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और मुठभेड़ फिलहाल भी जारी है।

घटना के बाद बीजापुर और तेलंगाना सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button