छत्तीसगढ़
Trending
बलरामपुर: छात्रा ने जहर खाकर पहुंची स्कूल, प्रार्थना के दौरान बेहोश – अस्पताल में खुला राज

बलरामपुर। जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा मंगलवार की सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में स्कूल स्टॉफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि छात्रा ने स्कूल आने से पहले कीटनाशक का सेवन कर लिया था।
डॉक्टरों की पुष्टि के बाद यह जानकारी सामने आते ही स्कूल स्टॉफ और परिजन दोनों ही दंग रह गए। हालांकि, छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और रघुनाथपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



