छत्तीसगढ़
Trending

BALOD COW SMUGGLING CASE: कार में गायों को ठूंसकर ले जा रहे थे तस्कर, 6 आरोपी गिरफ्तार, नागपुर से मिले सुराग

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गौ तस्करी के एक संगठित मामले का खुलासा हुआ है। अर्जुंदा पुलिस ने कार में दो गायों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 जून को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अर्जुंदा थाना पुलिस ने ग्राम डुडिया के पास एक कार (MH 02 BR 4917) से गायों को बरामद किया था। गायों के पैरों को बांधा गया था और अंदेशा था कि उन्हें कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। गायों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें महावीर गौशाला, बालोद में सुरक्षित पहुंचाया गया।

सीसीटीवी और त्रिनयन ऐप से मिला सुराग
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही राजेश बागड़े और अर्जुंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से जिले भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। त्रिनयन ऐप के जरिए वाहन की लोकेशन ट्रेस कर टीम ने राजनांदगांव-नागपुर मार्ग पर स्थित 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।

साकोली टोल प्लाजा से अहम जानकारी
साकोली टोल नाके से वाहन की पहचान होने पर पुलिस टीम ने नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में दबिश दी। वहां से दो आरोपियों – आबिद अंसारी और विकास डिसूजा (निवासी बेलेनगर, थाना कलमना, नागपुर) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने गौ तस्करी की बात स्वीकार की और घटना में शामिल अन्य साथियों की जानकारी दी।

चार अन्य आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों – विकास गिरी गोस्वामी (निवासी उतई), फगुआ धनकर (नाहंदा, थाना गुंडरदेही), हिमांचल यादव और खेमलाल देवांगन (दोनों निवासी गुरेदा, थाना गुंडरदेही) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल किया।

सभी आरोपी रिमांड पर जेल भेजे गए
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गौ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल अभी जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस की सतर्कता और डिजिटल तकनीक से मिली बड़ी सफलता
यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और डिजिटल ट्रैकिंग की वजह से संभव हो सकी। प्रशासन ने साफ किया है कि गौ तस्करी के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button