छत्तीसगढ़
Trending

नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा के बाद वाराणसी रवाना हुए अमित शाह और सीएम साय, मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपना दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा समाप्त कर दिया। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। वाराणसी में वे मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता खुद गृह मंत्री शाह करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह बैठक क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा और समन्वय को लेकर है। इसमें मध्य भारत के कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अमित शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि “गृह मंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने नक्सलवाद पर राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों की समीक्षा की। बस्तर क्षेत्र में चलाए गए बड़े ऑपरेशनों की जानकारी दी गई। हाल ही में नक्सली कमांडर बसव राजू को मार गिराया गया था। इस कार्रवाई को लेकर शाह ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात की और उनकी सराहना की।”

हालांकि नारायणपुर के कैंप में गृह मंत्री का दौरा मौसम खराब होने के कारण रद्द करना पड़ा। वहां उन्हें स्थानीय लोगों से मुलाकात करनी थी।

अब वाराणसी में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री साय एक नई बैठक में शामिल होंगे, जहां विकास योजनाओं को लेकर रणनीतिक विमर्श होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button