छत्तीसगढ़

नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, जारी किए नए आदेश

रायपुर, 04 अगस्त 2026

नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु और प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा कार्यों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त तथा जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक स्तर पर इस निर्णय का उद्देश्य विभिन्न विभागों के कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button