छत्तीसगढ़
Trending

फुंडरी में बन रहा विकास का नया पुल: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया निर्माण कार्य का जायजा, बीजापुर से रायपुर की दूरी होगी कम, कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सड़कों और सुरक्षा कैंप का खाका तैयार

बीजापुर के भैरमगढ़ विकासखंड के फुंडरी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण करने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के बाद सड़कों के विस्तार के लिए सुरक्षा कैंप स्थापित करने को लेकर कलेक्टर को विशेष निर्देश दिए हैं।

पुल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
फुंडरी में बन रहा यह पुल बीजापुर और नारायणपुर जिलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, पुल निर्माण के बाद बीजापुर से रायपुर की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। इस पुल के माध्यम से बांगोली, बेलनार सहित आसपास के कई गांवों के लोग बारहों महीने आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

विकास को मिलेगी गति
पुल के निर्माण से क्षेत्र में न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार का भी लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को क्षेत्रीय विकास का आधार बताते हुए अधिकारियों से इसकी प्रगति पर नजर बनाए रखने को कहा।

पुल निर्माण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आसपास के इलाकों में सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button