छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली के मदकू द्वीप जाएंगे, मंदिर दर्शन के बाद विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर, 25 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार, 25 सितंबर को रायपुर और मुंगेली जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, रोहिणीपुरम पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे तक उनका कार्यक्रम रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के ग्राम मदकू के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12:20 बजे मदकू द्वीप पहुंचकर वे मंदिर दर्शन करेंगे और ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां दोपहर 2:55 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। दोपहर करीब 3:40 बजे तेलीबांधा पहुंचकर वे ‘पदयात्रा सप्ताह’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:40 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और वहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • 10:15 बजे: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
  • 10:30 बजे: सरस्वती शिशु मंदिर, रोहिणीपुरम आगमन
  • 11:30 बजे: रोहिणीपुरम से प्रस्थान
  • 12:20 बजे: मदकू द्वीप, मुंगेली आगमन
  • 12:20–2:50 बजे: मंदिर दर्शन एवं ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’
  • 2:55 बजे: विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • 3:25 बजे: रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड आगमन
  • 3:40 बजे: तेलीबांधा आगमन
  • 3:40–4:40 बजे: ‘पदयात्रा सप्ताह’ कार्यक्रम
  • 4:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button