BREAKING NEWS: भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

रायपुर, 24 सितम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में प्रदेश संगठन महामंत्रियों की नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी आदेश में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका संगठनात्मक केंद्र रायपुर रहेगा।
वहीं मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर, उत्तरप्रदेश में धर्मपाल और दिल्ली व हरियाणा में पवन राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है।
भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव में गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों को भी शामिल किया गया है। यह फेरबदल पार्टी की प्रदेश स्तर की संगठनात्मक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।


