छत्तीसगढ़

बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में अचानक इंजन फेल : पायलट ने मांगी इमरजेंसी लैंडिंग; 54 यात्री और क्रू सभी सुरक्षित

बिलासपुर, 12 सितंबर 2026 बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। विमान का एक इंजन फेल होने की जानकारी मिलते ही पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर की फ्लाइट शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। प्रयागराज पहुंचने के बाद विमान ने करीब 12:33 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने ATC को इसकी सूचना दी। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पायलट और ATC के बीच समन्वय के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान ने करीब 2:15 बजे दिल्ली में लैंडिंग की।

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी 54 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं है। फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

घटना को गंभीरता से लेते हुए DGCA ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने और उसके फेल होने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button