छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : सीएम साय आज ओलम्पिक एसोसिएशन की बैठक में होंगे शामिल, तीज त्योहार के बाद भाजपा कार्यालय जाएंगे

रायपुर, 12 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार 12 सितंबर को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक से होगी। इसके बाद वे तीज त्योहार कार्यक्रम में शामिल होंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाउस से रवाना होकर मुख्यमंत्री 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे कुछ समय आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित “तीज त्यौहार” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 4:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां शाम 4:30 से 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 5 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

रात में मुख्यमंत्री 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 9:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, मेडिकल कॉलेज रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह 2026” में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह से रवाना होकर 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button