छत्तीसगढ़
Trending

महाराष्ट्र में रायपुर की SUV का भीषण एक्सीडेंट : ट्रक से टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 की मौत; JCB से निकाले शव

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर जा रही एक SUV की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में SUV सवार तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ। SUV में सवार लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि SUV ट्रक में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। SUV को ट्रक से अलग करने के लिए दो JCB मशीनों की मदद लेनी पड़ी।

तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

इस दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए साकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना नागपुर-रायपुर हाईवे पर SUV और ट्रक की टक्कर के कारण हुई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button