छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णु देव साय आज सक्ती दौरे पर : PM आवास गृह प्रवेश और लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल…

रायपुर, 11 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 11 सितंबर को सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए सक्ती के जेठा पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सक्ती जिले के जेठा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का 11:50 बजे कॉलेज ग्राउंड, जेठा स्थित हेलीपेड पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक वे कॉलेज ग्राउंड, जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 से 2 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 2 बजे हेलीकॉप्टर से जेठा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 3:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button