छत्तीसगढ़
Trending

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सेहत में सुधार : 12-13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना

रायपुर, 05 सितंबर 2026। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उनके 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना जताई जा रही है।

बस्तर जिला कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल से जुड़े

किरण सिंह देव ने दिल्ली से बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल के जरिए हिस्सा लिया। उन्होंने करीब 7 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से संगठन मजबूत होता है। व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प सर्वोपरि होना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कर्मपथ पर लगातार आगे बढ़ने का आह्वान किया।

29 जुलाई को हुआ था गंभीर सड़क हादसा

बता दें कि 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम, छतरपुर से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में उनकी इनोवा कार झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी।

हादसे में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। तब से उनका उपचार दिल्ली में ही चल रहा है।

स्वास्थ्य में सुधार के बीच अब उनके जल्द छत्तीसगढ़ लौटने की उम्मीद है। उनकी वापसी से प्रदेश भाजपा संगठन की आगामी गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button