छत्तीसगढ़

CM साय दिल्ली रवाना: PM मोदी की मौजूदगी में जल शक्ति समिट, जल संरक्षण और पेयजल योजनाओं पर रखेंगे छत्तीसगढ़ का पक्ष

रायपुर, 01 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने दिल्ली दौरे और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से विभागीय समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस समिट में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दिल्ली में आयोजित समिट में साझा की जाएगी।

GDP ग्रोथ पर CM साय ने कही ये बात

देश की GDP ग्रोथ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार अशांति का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आर्थिक विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और अथक परिश्रम का प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि देश की मजबूत स्थिति को दर्शाती है। दिल्ली दौरे के दौरान जल संरक्षण और जल प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी छत्तीसगढ़ के प्रयासों को सामने रखा जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button