छत्तीसगढ़

रायपुर बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 SI को TI पद पर पदोन्नति, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। प्रदेश के 25 उप निरीक्षकों (SI) को वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

फिलहाल सभी पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर अस्थायी रूप से कार्य करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि नई पदस्थापना को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण, विभागीय जांच या गंभीर शिकायत लंबित है, तो उसकी पदोन्नति रोकी जा सकती है।

👉 पदोन्नति आदेश से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है, वहीं अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button