छत्तीसगढ़

बस्तर की बेटी का दिल्ली में डंका: सखी वन स्टॉप सेंटर की श्रद्धा मल्ल स्वतंत्रता दिवस पर होंगी भारत सरकार की विशिष्ट अतिथि, महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पहले भी पा चुकीं छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान का सम्मान

रायपुर, 15 अगस्त 2025 बस्तर जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रद्धा मल्ल को भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

जगदलपुर निवासी अधिवक्ता अनिल मल्ल की पत्नी श्रद्धा मल्ल, स्व. शिव कुमार श्रीवास्तव (शिक्षक) की पुत्री हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण और संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

श्रद्धा मल्ल का कहना है कि यह सम्मान बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button