छत्तीसगढ़
Trending

रामलला तीर्थ दर्शन योजना: रायपुर से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना, विधायक अनुज शर्मा बोले – यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की ऐतिहासिक पहल

रायपुर, 11 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं का दल आज विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के मंगलमय होने की कामना की।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रारंभ की गई यह निःशुल्क दर्शन योजना अनवरत जारी है और इसका उद्देश्य हर नागरिक, विशेषकर बुजुर्ग और वंचित वर्ग, को जीवन में एक बार प्रभु राम के जन्मस्थान के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “रामलला के दर्शन की यह पुण्य यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उस गारंटी को साकार कर रही है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक को प्रभु राम के दर्शन का अवसर देने का संकल्प था। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का सौभाग्य भी मिल रहा है। यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।”

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा के साथ सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला सीईओ रायपुर, संचालक संस्कृति एवं पर्यटन, रेलवे और IRCTC के प्रतिनिधि सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button