छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज महासमुंद दौरा, जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद कर्मयोगी अभियान में होंगे शामिल

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 06 अगस्त को मंत्रालय से महासमुंद तक व्यस्त शेड्यूल में रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 01:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

02:00 बजे से 03:00 बजे तक मुख्यमंत्री कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 03:30 बजे से 04:30 बजे तक जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। 04:30 से 05:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री 05:30 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर महासमुंद के लिए रवाना होंगे। शाम 06:30 बजे वे महासमुंद के बी.टी.आई. रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में पहुंचेंगे। वहाँ 06:30 से 07:30 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। 07:30 बजे मुख्यमंत्री महासमुंद से प्रस्थान कर 08:30 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक को अहम माना जा रहा है। महासमुंद में मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button