छत्तीसगढ़
Trending

CSR फंड पर गरमाया विधानसभा, किरण सिंह देव और चरणदास महंत ने उठाए सवाल — बस्तर संभाग में 3 साल में मिले 104 करोड़ से ज्यादा

रायपुर, 15 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद को लेकर प्रश्नकाल के दौरान सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सबसे पहला सवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव ने उठाया। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2022 से 20 जून 2025 तक बस्तर संभाग के किन-किन उद्योगों से कितनी राशि CSR मद में प्राप्त हुई?

प्रश्न के जवाब में संबंधित मंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के सात जिलों — सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर और बस्तर — में संचालित उद्योगों से कुल ₹10,461.10 लाख (104.61 करोड़ रुपए) की राशि CSR मद में प्राप्त हुई है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंत्री से कहा कि वे सभी विस्तृत जानकारी लिखित रूप में विधायक को उपलब्ध कराएं।

वहीं इस विषय को आगे बढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार से पूछा कि भूपेश बघेल सरकार में CSR मद में कितनी राशि प्राप्त होती थी और अब कितनी हो रही है? उन्होंने CSR फंड के तुलनात्मक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की।

इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के दौरान CSR मद में प्राप्त राशि का तुलनात्मक ब्यौरा सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि CSR फंड के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जबकि सरकार ने सभी प्रक्रिया को नियमबद्ध और जिलों की प्राथमिकताओं के अनुसार बताया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button