छत्तीसगढ़
Trending

सिमगा में नशीली टेबलेट के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा : मेनरोड से तीन आरोपी गिरफ्तार, 3900 गोलियां जब्त

रायपुर/सिमगा, 11 जुलाई 2025।
थाना सिमगा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए मेनरोड सिमगा से नशीली टेबलेट की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित NITROSUN-10 टेबलेट बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत ₹24,180 आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन और मार्गदर्शन में चल रही मादक पदार्थ विरोधी मुहिम के तहत, दिनांक 10 जुलाई को थाना सिमगा से एएसआई संपत महापात्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की। टीम में प्रधान आरक्षक अरविंद राय, प्रदीप शुक्ला, आरक्षक चंद्रिका वर्मा, जितेंद्र कुर्रे, एवं महिला आरक्षक लखेश्वरी कुर्रे शामिल थे।

सूचना के आधार पर मेनरोड सिमगा में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को एक स्कूटी वाहन (CG04 QA 7237) सहित पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 3900 नग NITROSUN-10 नशीली टेबलेट, एक मोबाइल फोन और वाहन जब्त किया गया।

✍️ गिरफ्तार आरोपी:

  1. मोहम्मद फरीद उर्फ रिंकू खान (32 वर्ष)
    निवासी: 75, डॉक्टर अंबानी दत्ता रोड, हावड़ा कॉरपोरेशन, हावड़ा (प. बंगाल)
  2. ममता प्रधान (42 वर्ष)
    निवासी: मकान क्रमांक 23/395, वार्ड 23, हनुमान मंदिर के पास, शक्ति नगर, रायपुर
    वर्तमान निवास: प्रेम नगर, थाना पंडरी, रायपुर
  3. सैयद साहिल (22 वर्ष)
    निवासी: वार्ड क्रमांक 14, इमामबाड़ा, सिमगा, जिला बलौदाबाजार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 367/2025, धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button