छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, शाम को होंगे ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 11 जुलाई 2025/ शुक्रवार |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन कई महत्वपूर्ण गतिविधियों से भरा हुआ है। सुबह 11:00 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वे मंत्रिपरिषद् की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है, जिसके बाद 3:00 से 6:45 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

शाम 6:45 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 7:00 बजे मेफेयर रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर आयोजित किया गया है।

रात 8:00 बजे कार्यक्रम के उपरांत वे पुनः मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 8:30 बजे रायपुर स्थित निवास पहुंचेंगे।

सूत्रों के अनुसार ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button