छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर: गट्टाकाल के जंगल में 5 किलो का कुकर बम बरामद, जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम की

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए गंभीर हादसे को टाल दिया है। 15 अप्रैल को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत गट्टाकाल के जंगल में 5 किलो वजनी कुकर प्रेसर आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षाबलों ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बीडीएस टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीडीएस की संयुक्त टीम कैम्प मोहंदी से रवाना होकर एरिया डॉमिनेशन पर थी। जंगल में पहाड़ी रास्ते के किनारे संदिग्ध वस्तु की पहचान होने पर जांच की गई, जिसमें यह शक्तिशाली विस्फोटक मिला।

बताया गया कि नक्सलियों ने इस आईईडी को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से प्लांट किया था। हालांकि, जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक 16 से अधिक आईईडी बरामद किए जा चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि नक्सली क्षेत्र में लगातार हिंसा फैलाने की साजिश में जुटे हुए हैं।

सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button