21 अप्रैल 2025 राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल या बढ़ेगी उलझन? पढ़िए आज का सितारों का संदेश!

मेष (Aries)
आज कार्यों में व्यावहारिकता से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पारिवारिक कलह हो सकती है। कारोबार में सक्रियता से लाभ मिलेगा। शाम को मित्र से मुलाकात संभव है।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन शुभ है। लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आज योजनाओं में अड़चनें आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन समय की कमी हो सकती है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
सेहत को लेकर सतर्क रहें। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन कार्यान्वयन में कठिनाई हो सकती है।
सिंह (Leo)
कारोबार में चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन दोपहर बाद लाभ होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें। परिवार में विचारों का मतभेद संभव है।
कन्या (Virgo)
आज भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। घर की जरूरतों पर खर्च संभव है।
तुला (Libra)
क्रिएटिविटी और संतुलित दृष्टिकोण से दिन सफल रहेगा। रिश्तों में संवाद से स्नेह बढ़ेगा। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।
धनु (Sagittarius)
धन लाभ के योग हैं। नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर (Capricorn)
अधूरे कार्य पूरे होंगे। करियर में प्रगति के संकेत हैं। यात्रा के योग हैं, लाभ भी मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद साथ रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। संतान से सुख मिलेगा। निर्णय सोच-समझकर लें।
मीन (Pisces)
सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।