छत्तीसगढ़
Trending

घर के सामने पेशाब करने से रोका, 20 नकाबपोशों ने परिवार पर बोला हमला: लाठी-डंडों से पीटा, 4 महिलाएं घायल

बिलासपुर, 27 अप्रैल 2026/ बिलासपुर में देर रात सनसनीखेज हमला सामने आया, जहां 20 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया—घर के सामने पेशाब करने से रोकना इतना भारी पड़ा कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला बोल दिया।

हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे रायपुर रेफर किया गया है, वहीं चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button