छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर दक्षिण : क्षेत्रीय विकास को लेकर पार्षदगण की बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर, 18 अप्रैल। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आज कार्यालय में पार्षदगण की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों ने वार्ड स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सुझाव दिए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रायपुर दक्षिण के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। हर वार्ड और हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। विकास की मुख्यधारा से सभी को जोड़ने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सभी पार्षदों ने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से रायपुर दक्षिण को एक विकसित और समृद्ध क्षेत्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button