Chhattisgarh

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर पहुंचे तिल्दा

रायपुर।  मनरेगा योजनांतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लेने गुरूवार की सुबह जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत बरौंडा विकासखंड तिल्दा में किये जा रहे तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मज़दूरों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे जाना, शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्धता पर बात की।

डा गौरव सिंह ने ग्राम पंचायत अडसेना विकासखंड तिल्दा के वर्षा जल संग्रहण के लिए नाला का निर्माण के साथ प्राकृतिक नाला में निर्मित स्टॉप डैम निरीक्षण किया।इस स्टॉप डैम में जिसमें से मैदानी क्षेत्र का वर्षा जल बहकर तालाब में आकर संग्रहित होगा।  जिसका क्षमता के साथ उन्होने निरीक्षण किया और  संग्रहित जल से कृषि भूमि को मिलने वाले जलापूर्ति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, उप संचालक कृषि श्री राजेंद्र कुमार कश्यप तिल्दा अनिविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश टण्डन, सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button