छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज तीज मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे एम-12, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित ‘तीज मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 3:40 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 7 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button