छत्तीसगढ़

तीज पर्व पर रेलवे ने बदला फैसला: 14 सितंबर को रद्द ट्रेन अब चलेगी, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा यात्रियों को बड़ी राहत

रायपुर, 14 सितम्बर 2026। तीज पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन दोबारा बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार रायपुर से कोरबा के बीच चलेगी।

इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा समेत मार्ग में आने वाले अन्य स्टेशनों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री आवागमन करते हैं, जिसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है।

दोहरीकरण कार्य के चलते रद्द की गई थी ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

इसी निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने पहले 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, तीज पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब इस ट्रेन को निर्धारित समय पर चलाने का फैसला किया है।

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

ट्रेन के दोबारा संचालन से रायपुर से बिलासपुर और कोरबा की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बसों और अन्य साधनों पर बढ़ने वाले दबाव के बीच पैसेंजर ट्रेन का संचालन यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प साबित होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button