अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी: सिरफिरे ने युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर, 14 सितम्बर 2026 राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वीरू धीवर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

अचानक आग की लपटों में घिरी युवती ने मदद के लिए शोर मचाया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button