छत्तीसगढ़

रायगढ़ में कला-संस्कृति का महाकुंभ आज से: राज्यपाल रमेन डेका करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ, पद्मश्री कलाकारों की होगी प्रस्तुतियां

रायगढ़, 14 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह आज 14 सितंबर से शुरू होगा। दस दिवसीय यह आयोजन 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में चलेगा। राज्यपाल रमेन डेका आज शाम 7.15 बजे रामलीला मैदान पहुंचकर समा👍रोह का शुभारंभ करेंगे।

समारोह की पहली शाम की शुरुआत वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना से होगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. उषा बारले पंडवानी की प्रस्तुति देंगी। वहीं पद्मश्री अनुज शर्मा लोककला और लोकसंगीत से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

चक्रधर समारोह के दौरान देश और प्रदेश के कई ख्यात कलाकार शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, लोककला और साहित्य की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। इससे अगले दस दिनों तक रायगढ़ कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

समारोह में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और कथकली जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा पंडवानी, लोकनृत्य, लोकसंगीत, भजन और वादन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button