छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज ‘मन की बात’ और ‘नारी शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार, 30 अगस्त 2026 को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर व्हीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे निरंजन धर्मशाला, व्हीआईपी रोड पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के लिए कुछ समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे निरंजन धर्मशाला से प्रस्थान कर 11:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर में मुख्यमंत्री 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह से प्रस्थान कर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के दिन के निर्धारित सार्वजनिक कार्यक्रमों का समापन होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button